नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो युवक हिरासत में
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना के कुंडा चौक पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से थाना में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना पुलिस मंगलवार नियमित गश्ती पर निकली थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुंडा चौक पर दो युवक नशे के प्रभाव में राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ गाली-ग्लौज कर रहे हैं। उनकी हरकतों से चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख भी दोनों युवक शांत नहीं हुए। यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार उसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। थाना में दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.