नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 16 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट गांव से पुलिस ने नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा को सूचना दी थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा करते हुए अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में रतनपुर गांव के दुर्गेश राय एवं धीरज कुमार तथा कृष्णपुर बैकुंठ गांव के रतन मंडल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों का मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.