समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- अविनाश कुमार वारिसनगर। थाना क्षेत्र के गोही गांव में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नर्दिेश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा, जहां नशे की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.