नशे की हालत में सड़क किनारे मिला युवक, अस्पताल में भर्ती
संभल, मई 4 -- संभल रोड पर बड़ा मैदान के पास खाटू श्याम मंदिर के सामने रविवार को दोपहर सड़क किनारे एक युवक नशे की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को काफी देर तक आवाज दी, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक की पहचान गांव शकिन शोभापुर निवासी लाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। चिकित्सक के मुताबिक युवक अधिक नशे के कारण अचेत अवस्था में था, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.