नशे की हालत में युवक ने ब्लेड से काटा गला, रेफर
औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला नारायनपुर में मंगलवार को एक युवक ने नशे की हालत में ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नारायनपुर निवासी राजू 45 वर्ष पुत्र मंगूलाल ने मंगलवार दोपहर किसी अज्ञात कारण के चलते नशे की हालत में ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.