बस्ती, जून 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के रोडवेज बस स्टैंड के करीब एक व्यक्ति नशे की हालत में खुले नाले में गिर गया और डूबने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच एक राहगीर ने बिना किसी देरी के नाले में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...