जहानाबाद, अगस्त 21 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के गद्दोपुर गांव में नशे की हालत में एक युवक ने 29 वर्षीय जयंत यादव को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में जयंत यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के अनुसार परिजनों ने बताया कि नशे में धुत युवक ने जयंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसका इलाज जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...