नशे की हालत में युवक को किया गिरफ्तार
मधेपुरा, जून 28 -- आलमनगर। पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र से शुक्रवार की रात नशे की हालत में हंगामा मचाते एक युवक को पकड़ा। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात युवक की पत्नी की सूचना पर डायल 112 के अधिकारी और पुलिस बल के सहयोग से नशे की हालत में एक युवक को पकड़ कर सीएचसी लाया गया। मेडिकल जांच में नशे सेवन की पुष्टि होने पर थाना लाया गया। गिरफ्तार युवक रतन कुमार सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नशे की हालत में युवक को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.