सुल्तानपुर, फरवरी 16 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में नशे की हालत में गालियां बक रहे एक दबंग को रोकना महिला को महंगा पड़ गया। नशेड़ी ने अपने परिजनों के साथ महिला व उसके ससुर को जमकर मारा पीटा। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता रानी विश्वकर्मा पत्नी अरुण विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की रात करीब 10 बजे उसका पड़ोसी सुखी पुत्र सीताराम शराब के नशे में धुत होकर घर से निकला और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह भड़क गया। आरोप है कि कुछ ही देर में सुखी के साथ दुखी, गायत्री, शेषराम सहित अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर पीड़िता के दरवाजे पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के ससुर रामजियावन को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटा। मारपीट में रानी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.