लातेहार, दिसम्बर 17 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परहाटोली में एक युवक ने नशे की हालात में बुजुर्ग के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। घटना बुधवार की सुबह की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग बज्जू घासी पिता देवचन घासी उम्र 60 वर्ष को शिशुपाल घासी पिता त्रिभुवन घासी ने नशे की हालत में पीछे से सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में घायल बुजुर्ग के भतीजे अकलेश्वर राम एवं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बज्जू घासी आठ बजे लगभग सुबह नदी से स्नान कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक शिशु पाल घासी ने टांगी से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर भतीजा एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े और किसी तरह उन्हें बचाया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को तत्काल महुआडांड़ सामुदाय...