दुमका, मार्च 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बीते बुधवार की रात बदरा चौक पर तेज रफ्तार बाइक एक दुकान के दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जिससे चौक पर स्थित एक दुकान का मुख्य दरवाजा सहित दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। गृह स्वामी अनंत कटवार व उसकी पत्नी उनासी देवी ने बताया कि हमारे दो छोटे बच्चे घर के बाहर ही बैठे हुए थे। बताया की भाग्य का साथ रहा की दुर्घटना के दौरान हमारे बच्चे और हम लोग दुकान पर बैठे नहीं हुए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नीले रंग की बिना नम्बर प्लेट की यामाहा आर वन फाइव मे दो युवक थे जो नशे की हालत में थे। दुकान के ठीक बगल मे गिट्टी का ढेर था, जहां बाइक सवार दोनों किशोर बाइक सहित नशे की हालत मे फिल्मी स्टाइल मे बाइक को 2 फीट उछालते हुए घर में घुस गए। हालांकि इस दुर्घटना मे बाइक सवार की आंशिक चोट आई है। ग्...