पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के रेड़मा काशी नगर मोहल्ला स्थित बड़का आहार से मंगलवार की सुबह में 58 वर्षीय दूध कारोबारी मोहन यादव का शव बरामद किया गया है। मोहन यादव मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशी नगर निवासी थे। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के फर्द ब्यान बयान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में शुरू कर दी गई है। मृतक के पुत्र संतोष यादव ने बताया कि रविवार 8 मार्च की सुबह में उसके पिता दूध पहुंचाने के लिए घर से निकले थे। दूध देने के बाद शाम में ठाकुरबाड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। रात में वह नहीं लौटे थे। सुबह में उसे खोजने का हर संभव प्रयास किया पर कहीं कुछ पता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.