गुमला, मार्च 7 -- घाघरा। थाना क्षेत्र के गम्हरिया बंग्लाटोली में शुक्रवार की रात कुएं में गिरने से 25 वर्षीय अमित उरांव की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे कुएं से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार अमित नशे की हालत में था और घर से करीब सौ मीटर दूर बारी में स्थित कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। परिजनों ने बताया कि अमित मूल रूप से हापामुनि का निवासी था लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने ससुराल गम्हरिया बंग्लाटोली में रह रहा था। सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.