पूर्णिया, मार्च 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान नशे की हालत में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में वैसा निवासी चंदन कुमार और कार्तिक कुमार, सिमरिया निवासी नासिर व हीरा शर्मा तथा कचनार निवासी मनोज चौहान शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को शराब के नशे की स्थिति में पकड़ा गया था। मेडिकल जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...