कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के सलेमगढ़ सिअरहा निवासी एक महिला ने स्थानीय होटल व्यवसायी पर पति को शराब पिलाकर नशे की हालत में बेशकीमती जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद तरयासुजान पुलिस प्रभाव में आकर कार्रवाई से बच रही है। पीड़ित महिला ने सीओ तमकुहीराज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सलेमगढ़ बाजार निवासी एक होटल व्यवसायी जो हाईवे चौराहे पर मांसाहारी होटल चलाता है, एक सप्ताह पूर्व उसके पति को सुबह घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसे शराब पिलाकर नशे की हालत में तमकुहीराज ले जाया गया, जहां हाईवे किनारे स्थित उसकी बेशकीमती जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। पीड़िता के अनुसार अगले दिन भी आरोपी उसके पति को ले जाने आया। जब उसने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने बताया कि उसका प...