बेगुसराय, फरवरी 8 -- बखरी। नशे की हालत में दो युवकों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान बखरी इस्माइल नगर निवासी रामचंद्र राम के पुत्र बेचन राम तथा गंगौर थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या चार निवासी कमलेश्वरी तांती के पुत्र अमित तांती के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.