पूर्णिया, अप्रैल 3 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा कांड संख्या 73/26 के आरोपी कटिहार जिले निवासी प्रदीप महतो तथा भागलपुर जिले निवासी पंकज राय को गिरफ्तार किया गया। वहीं मरंगा कांड संख्या 74/26 के अप्राथमिकी आरोपी बांका जिला निवासी अमित कुमार को भी पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है। सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.