भभुआ, फरवरी 25 -- (पेज चार सिंगल) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र की विभिन्न जगहों से नशे की हालत में तीन आरोपितों को पकड़ा है। पकड़ाए आरोपितों में मोहनियां थाना क्षेत्र के मुजान गांव निवासी बजरंगी पासवान के पुत्र रोहित पासवान, भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी श्रीकांत दुबे के पुत्र दीपक कुमार दुबे तथा रामगढ़ गांव के हरिद्वार राम के पुत्र सुनील कुमार राम शामिल हैं। पुलिस ने भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों की मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसकी जानकारी थाना के पीटीसी मुकेश कुमार ने दी है। कचहरी के पास से बाइक चोरी, थाने में आवेदन भभुआ। कचहरी के पास से चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। ...