दरभंगा, अप्रैल 19 -- शेष नारायण झा,केवटी। विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग गांवों से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरही गांव से ललन पासवान एवं सुधीर सदाय तथा ग्राम चक्का लहवार से भरत चैपाल को निगरानी में लेकर थाना लाया गया। वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर तीनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब के नशे में तीन युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...