सोनभद्र, जनवरी 22 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया में गुरुवार की दोपहर नशे की हालत में बिजली के टॉवर पर चढे़ युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। युवक ने टॉवर पर चढ़कर घंटों बवाल काटा। पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही उसकी ऊंचाई से नीचे गिरकर मौत हो गई। ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार के पनारी ग्राम पंचायत के टोला गुड़ुर निवासी 37 वर्षीय शंभू यादव पुत्र स्व. कल्लू यादव गुरुवार की दोपहर नशे की हालत में थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी गांव के टोला खैरटिया में घूम रहा था। देखते ही देखते वह खैरटिया में स्थित एक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे उतरने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं आया। युवक ने टॉवर पर चढ़कर घंटों बवाल काटा। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.