भभुआ, मई 6 -- (पेज तीन) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार की रात विभिन्न जगहों से नशे की हालत में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में करमचट थाना क्षेत्र के दहियांव गांव के योगिंदर सिंह, चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराड़ी गांव के गुलाब सिंह, कृपा सिंह उर्फ राजू कुमार, शंकर पटेल उर्फ अखिलेश शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें चारों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उनपर अप्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने दी।

दुर्घटना की सूचना (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय) कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के बेतरी गांव में कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवा...