गिरडीह, मार्च 6 -- गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी निवासी बिरेंद्र राम की मौत शराब के नशे में गिरने से गंभीर चोट लगने से हो गयी है। होली के दिन बुधवार को उसका शव वीर कुंवर सिंह के निकट पाया गया। इस संबंध में मृतक बिरेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी के फर्द बयान पर यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सोनी देवी का कहना है कि उसके पति अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। नशा के हालत में गिरने एवं गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.