हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर। नशे की हालत में घर में बिजली के तार खींचने वाले युवक की करेंट लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी मौदहा भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौदहा कोतवाली के छिरका गांव निवासी धीरू ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई वीरेंद्र उर्फ वीरू ने मंगलवार की देर रात घर में नशे की हालत में बिजली के तार पकड़कर खींच दिए। जिसकी वजह से उसे करेंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर वह लोग मौके पर भागे। वीरू तारों से चिपका हुआ था। जिसे आनन-फानन में छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां व एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.