गुमला, जनवरी 2 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कुम्हारिया पंचायत अंतर्गत हडूवा टोली निवासी 36 वर्षीय मंगू उरांव ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात्रि की है। कीटनाशक सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात होने के कारण शव को सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। शुक्रवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, मामले की जांच की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगू उरांव ने नशे की हालत में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.