भागलपुर, मई 16 -- सबौर संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबौर एनएच 80 सड़क पर कार में ठोकर लगने के बाद सड़क पर ही विवाद होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार कुछ लोग नशे में थे। पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाना लाई। जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार सवार चालक सभी सन्हौला थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि कार में खरोच लगने के बाद सड़क पर कार संवार हंगामा कर रहे थे। नशे की हालत में था थाना लाया गया है। मामले की जांच करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...