समस्तीपुर, मार्च 24 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप शराब के नशे में धुत्त हंगामा करते हुए स्थानीय थाना में पदस्थापित एक एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विभूतिपुर थाने में पदस्थापित एएसआई रिंकू सिंह को शराब पीकर हंगाम करते हुए पकड़ा गया। चिकित्सकीय जांच के बाद उसके खिलाफ थाने में सनहा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बताया जाता है कि रविवार की रात नशे में धुत उक्त एएसआई खोकसाहा स्थित दुकान पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। इस सूचना के बाद आसपास करीब दर्जनों लोग होटल के समीप पहुंच गए और घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। बताया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार से लोग शिकायत करने लगे कि एएसआई रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत्त है। लोग इस ...