नशे की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
फरीदाबाद, जून 20 -- पलवल, अजित कुमार। नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशा करने या नशे की बिक्री की जानकारी मिले तो वह मानस पोर्टल या टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने और जागरुकता फैलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विकासनगर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.