गुमला, अप्रैल 3 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के पतागाई गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अंजुमन कमेटी और ग्रामीणों ने मिलकर सख्त कदम उठाया है। 31 मार्च को थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद शुक्रवार वार को गांव के गली-मुहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर लगाए गए। इसके माध्यम से गांव में नशा करने,रखने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। जारी फरमान के अनुसार पहली बार नशापान करते पकड़े जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 50 हजार रुपये जुर्माने के साथ गांव से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। अंजुमन कमेटी ने यह भी घोषणा की है कि नशे के कारोबार या नशापान करने वालों की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.