कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। कैंट के लाल कुर्ती निवासी 50 वर्षीय सरवन ने नशे की लत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उनका नशे मुक्ति का इलाज चल रहा था। नशा नहीं मिलने कारण उलझन होने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सरवन के परिवार में पत्नी गायत्री, बेटा सार्थक व बेटियां अंजलि व अदिति हैं। बेटे ने बताया कि पिता शराब के लती थे। इस कारण अक्सर घर में विवाद होता था। करीब ढाई माह से पिता का नशामुक्ति को लेकर उपचार चल रहा था। नशा नहीं मिलने कारण उन्हें बेचैनी होती थी। शुक्रवार रात को उन्होंने कमरे में रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। कैंट थाना प्रभारी ने अधेड़ ने नशे की लत के कारण आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...