नशे की लत से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे छात्र एवं युवा: प्रो.संजीव
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत संदेश एवं हस्ताक्षर अभियान चला गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा,सकारात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर पठन-पाठन और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, गजाला फिरदौस, डॉ.सचिन राय, अजित पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो.अजित प्रसाद राय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.