कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जहरखुरानी के आरोप में गिरफ्तार रवि कुमार ने वादी-प्रतिवादी के वकीलों की जिरह पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष कबूला कि नशे की लत की वजह से जहरखुरानी की वारदातें करने लगा था। लत पूरी करने के लिए दस साल पहले नशीला बिस्किट खिला यात्री को बेहोश करके लूटा था। कीमती सामान बेचने के पहले पकड़ लिया गया। एनडीपीएस अदालत ने जुर्म इकबाल करने पर आरोपी को एक साल नौ महीने की सजा और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। जीआरपी ने वर्ष 2016 में विजिन गला, टप्पल, अलीगढ़ निवासी रवि कुमार को पकड़ा था। उसने जनरल कोच में यात्रियों को नशीला बिस्किट खिला बेहोश किया था। इनसे मिला सामान सिटी साइड बेचने के बाद नशा किया था। अदालत में इतने दिनों से लंबित मामले में आरोपी रवि ने अपना जुर्म कबूल किया है। अदालत ने उसे पौने दो सा...