भदोही, सितम्बर 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत 'नशा: एक अभिशाप' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

प्रतियोगिता में भागीदारी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न छात्र-छात्राओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही अभिनय से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्रथम स्थान प्राप्त खुशी उपाध्याय एवं टीम नशे की लत से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव और उससे उबरने का संदेश दिया। द्वितीय स्थान दीपा राय एवं टीम युवा वर्ग में बढ़ते नशे के प्रचलन और उसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रहार किया। प्राचार्य प्रो. माय...