नशे की लत में लुटेरा बना ग्रेजुएट युवक
बरेली, अप्रैल 29 -- नशे की गिरफ्त में आकर ग्रेजुएट युवक अपराध के रास्ते पर चल निकला। वह चोरी, लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने लगा और अब तक उस पर 22 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मंगलवार को प्रेमनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को इज्जतनगर की बड़ी बिहार कॉलोनी निवासी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से 23 अप्रैल को छीना गया आई फोन और चोरी की बाइक बरामद हुई है। यह मोबाइल उसने अपने साथी अभय के साथ शास्त्रीनगर से छीना था। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई की है लेकिन नशे लत ने उसे अपराधी बना दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर, भोजीपुरा समेत अन्य थानों में चोरी, लूट व छिनैती के 22 मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.