नशे की लत में पड़ कर किशोर ने लगा लिया था फंदा
मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशे की लत ने कोल्लुआ पैगंबरपुर के एक किशोर की जान ले ली। उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार की सुबह लीची के बगीचे में एक शव से लटका उसका शव मिला था। मृतक किशन कुमार (16) के बड़े भाई रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि किशन लंबे समय से सूखे नशे का आदी था। वह सुध-बुध खो देता था। अहियापुर थाने में दिए आवेदन में उसने कहा कि नशे की वजह से किशन अक्सर मानसिक संतुलन खो देता था। घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। अक्सर वह रात-रात भर घर से गायब रहता था। 2 मई की रात करीब आठ बजे किशन का मां के साथ विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- किशोर ने फांसी लगा दी जान, मचा कोहराम वह गुस्से में घर से निकल गया। देर रात तक नहीं लौटा। अगली सुबह ग्रामीणों ने लीची के बगीचे में एक शव से पेड़ से लटका देखा। पहचान करने पर पता चला कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.