वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने रविवार को सामनेघाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बजरडीहा के सुरजन सराय निवासी डब्बू, मंडुवाडीह क्रॉसिंग के पास मलिन बस्ती निवासी साहिद उर्फ साहिल ने ई-रिक्शा से युवती का पर्स छीन लिया था। आरोपी नशेड़ी किस्म के हैं। पूछताछ में बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए रात में निकलते हैं। चोरी और छिनैती करते हैं। आरोपियों के पास से छिनैती के गहने, दो सौ रुपये और बाइक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...