हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। बेस और डॉ. सुशील तिवारी अस्पताल परिसर से मरीजों की बाइक चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि नशे की लत पूरा करने के लिए उन्होंने बाइकें चुराईं।कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बीते दिनों एसटीएच से देवीदत्त भट्ट और बेस अस्पताल से महेंद्र कश्यप की बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों बाइकें बरामद कर आरोपियों गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी 33 वर्षीय योगेश कार्की व वनभूलपुरा निवासी 28 वर्षीय विनय राणा को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- नशे की हालत में दो आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.