अयोध्या, मई 25 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मितनपुर मे नशे की लत ने एक युवक की जान ले ली। वहीं दूसरे युवक की हालात गम्भीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती है और जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दूसरी ओर से घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दो नशेड़ी युवक नशे की हालत में रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा रामपुरभगन मितनपुर के पीछे एक खंडहर नुमा मकान में अचेतावस्था पड़े हुए थे। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय, उपनिरीक्षक मुन्नी लालचौधरी, अंशुल वर्मा, रितेश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये। यह भी पढ़ें- युवक का शव अहाते में मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस तारून थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांचोपरांत मालू...