नशे की लत छोड़ देश को विकसित बनाने का संकल्प
धनबाद, अगस्त 19 -- टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के सभागार में मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान व मिशन स्पंदन के तहत 10 करोड़ नशामुक्ति संकल्प महाअभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। यह अभियान छह से 20 अगस्त तक चलाया जा रहा है। संगोष्ठी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने कहा कि युवा और किशोर देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशे से दूर रहने की सीख देने के साथ अपने दायित्वों का भी बोध कराया गया। कहा गया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो युवाओं को नशे की लत से दूर करना होगा। प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी ने कहा कि बच्चों को समय रहते इस गलत आदत को छोड़ देना चाहिए, तभी समाज, देश और परिवार मजबूत व संपन्न बनेंगे। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.