नशे की धुन में लुटाए पैसे, पकड़े जाने के डर से गढ़ी डकैती की मनघड़ंत दास्तान
कन्नौज, मई 17 -- गुरसहायगंज। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर कथित तौर पर हुई लूटपाट का सनसनीखेज मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। दरअसल, एक युवक ने अपनी फिजूलखर्ची और नशे की लत को छिपाने के लिए खुद ही इस पूरी साजिश का ताना-बाना बुना था। जब उसका नशा हिरन हुआ, तो उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामला सराय बारामऊ गांव का है। यहां का निवासी रत्नेश उर्फ राजन 15 मई की सुबह 10,000 लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। लेकिन दिल्ली जाने के बजाय उसने कन्नौज बस स्टैंड के पास दिनभर जमकर शराब पी और बचे हुए पैसों से एक मोबाइल खरीद लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की प्राथमिकी हुई दर्ज शाम को जब वह दिल्ली की बस में बैठा, तो उसकी हालत देखकर कंडक्टर ने उसे गुरसहायगंज हाईवे पर ही उतार दिया। सड़क किनारे बेसुध पड़े रत्नेश को जब राहगीरों ने होश में लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.