नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर करें कार्रवाई
अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- अल्मोड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। बढ़ते नशे व गोवंश की तस्करी पर चिंता जाहिर की। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। बजरंत दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से कहा कि जिले में स्मैक व अन्य नशीले प्रदार्थों का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इसका असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। साथ ही कहा कि भैंस, बकरी आदि मवेशियों की आड़ में गोवंश की अवैध तस्करी की जा रही है।इसकी लगातार शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच करवाने, गोवंश से संबंधित मामलों में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। यहां यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.