गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम पुलिस ने नशे की गोलियां बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 608 टैबलेट बरामद की हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदग्राम थाना क्षेत्र के दीनदयालपुरी निवासी रितिक के रूप में हुई है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में नशे की गोलियां बेचने का काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- नशे की गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...