नशे की गिरफ्त से निकले मरीज, अब सामान्य जिंदगी की ओर बढ़े कदम
बहराइच, अगस्त 16 -- बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के ओएसटी केंद्र की पहल से नशे की लत से जूझ रहे मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। नियमित उपचार, दवाओं और परामर्श के जरिए कई मरीजों ने नशे को अलविदा कह दिया। अब वे परिवार के बीच सामान्य जीवन जी रहे हैं और रोजगार व सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र की पहल मरीजों में नई उम्मीद जगाने के साथ उनके परिवारों में भी खुशियां लौटा रही है। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से संचालित केन्द्र में इलाज करा रहे मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। केन्द्र पर नियमित रूप से दवा और परामर्श प्राप्त करने वाले दो मरीजों ने अब नशे से पूरी तरह दूरी बना ली है। मरीजों ने नियमित उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.