नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। मड़ियांव इलाके में नशे की ओवरडोज लेने से युवक की शनिवार सुबह हालत बिगड़ गई। ट्रॉमा सेंटर में युवक की मौत हो गई। सीतापुर रेऊसा निवासी गनेश घर में ही किराना की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सुभेद्रु दीक्षित (32) भी दुकान में बैठता था। एक सप्ताह पहले उन्होंने छोटे बेटे छोटू की शादी की थी। पीड़ित ने बताया कि सुभेंद्रु शराब पीने का लती था। शनिवार सुबह सुभेद्रु शराब पीकर घर आया लेकिन नशे में अधिक था। घर में वह उल्टियां करने लगा। यह देखकर परिजन घबरा गए। पत्नी विभा और अन्य परिवारीजनों ने सुभेंदु्र को इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.