रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शनों की तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) दीपाली शर्मा की अदालत ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2020 में रम्पुरा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा क्षेत्र स्थित चांद मस्जिद के पास एक महिला प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बेच रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहनाज अंसारी निवासी रुद्रपुर बताया। उसके पास से नशे के 216 इंजेक्शन और 115 शीशियां बरामद ...