नशे का सेवन से बचाव को लेकर निकाली जागरुकता रैली
कोडरमा, जून 13 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। मादक द्रव्यों के सेवन से युवाओं पर कुप्रभाव से बचाव को लेकर थाम आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिकाओं द्वारा शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से युवाओं को नशे की लत से दूर रहने, इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के बारे में लोगों को बताया गया। इस मौके पर युवाओं को इससे बचने व सेवन न करने को लेकर शपथ दिलायी गई। मौके पर सेविका प्रभा देवी, सहायिका मीना देवी,युवा आकाश यादव, अनु यादव, सन्नी रजक, रोहित भुइयां, विक्रम रजक, गौतम रजक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.