नशे का सेवन परिवार के लिए एक अभिशाप
बिजनौर, अगस्त 8 -- रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकाल कर जागरूक किया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक डॉक्टर के सी मठपाल ने छात्राओं को नशा ग्रहण न करने की शपथ दिलाई और कहा कि नशे का सेवन परिवार के लिए एक अभिशाप होता है और समाज के लिए दीमक का काम करता है जो समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। देश के विकास के लिए समाज को नशा मुक्त करना बहुत आवश्यक है। उसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण एवं रैली में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मृदुला त्यागी ने भी उत्साह वर्धन किया। डॉ भावना अरोड़ा, डॉ दीप्ती माहेश्वरी, पारुल त्यागी, डॉ अंकुर अग्रवाल, मनीषा चौहान आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.