रुडकी, अप्रैल 4 -- लक्सर, संवाददाता। शिवपुरी गांव में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन (क्रांति गुरु) ने कहा कि समाज में नशे का जहर और जाति का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे खत्म करना होगा शेखपुरी गांव के दीप फार्म में आयोजित कार्यक्रम में क्रांति गुरु ने कहा कि मनु स्मृति में मनु महाराज ने लिखा है कि जन्म से सब शुद्र हैं, यह व्यक्ति की अपनी योग्यता है कि वह अपने कर्मों के बल पर क्षत्रिय, वैश्य, ब्राह्मण भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मनुस्मृति का विरोध इसलिए करते हैं ताकि उसे लोग ना पढ़ पाए। ऐसे लोगों को डर है कि यदि जनता उसे पढेगी तो जागरूक हो जायेगी। ऐसे लोगों का पाखंड खत्म हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...