नशे और अपराध पर अंकुश लगाए सरकार
रिषिकेष, जून 10 -- पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने ऋषिकेश में नशे के कारोबार को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंन नशे की वजह से अपराधों में भी वृद्धि को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि हर जिले और प्रदेश की स्थिति है। कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा है कि राज्य में कोई सरकार है भी नहीं। बुधवार को दूनमार्ग स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से हर वर्ग भयभीत है। कहा कि शीघ्र इस तरह नशे और अपराधों पर अंकुश के लिए ठोस कदम नहीं उठे, तो स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने ऋषिकेश में विकराल हो रही जाम की समस्या पर भी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए कहा कि दो दशकों से नया बाइपास मार्ग की बात हो रही है, मगर इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.