सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- पुपरी। दुर्व्यवहार से तंग-तबाह पिता ने नशेड़ी पुत्र को हवालात में पहुंचाया। यह घटना नारायणपुर गांव की है। पीड़ित पिता राम कैलाश राय ने घटना को लेकर पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 07 अप्रैल को राम कैलाश राय अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी समय उसका पुत्र रंधीर यादव नशे की हालत में आया और मारपीट करना शुरू कर दिया। रंधीर ने जान मारने की नीयत से पिता के हाइड्रोसिल पर ताबड़तोड़ मारना शुरू कर दिया। हाइड्रोसिल फटने से राम कैलाश राय बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में उसे इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में भर्ती कराया गया। इस घटना की शिकायत पर 112 डायल पुलिस ने पहुंचकर रंधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया।जांच कराएं जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। राम कैलाश राय ने यह भी बताया है कि भी रंधीर यादव नशे की हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.