दरभंगा, फरवरी 3 -- कमतौल/सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शराब के नशे में पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मो. अरशद आलम को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित मो. अरशद आलम ने सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें दिलशाद, रिजवान, अलताब एवं अज्ञात को नामजद किया गया है। आरोप लगाया है कि मो. दिलशाद पिछले कई महीनों से शराब पीकर उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज और हंगामा करता था। गत 31 जनवरी की रात आरोपी नशे की हालत में उनके घर के गेट पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और घर के अंदर से चाकू लाकर अचानक हमला कर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.